Saturday, 27 November 2010

Dabangg actress Sonakshi Sinha too was harassed by a group of boys


सैलिब्रिटीज के साथ भीड़ द्वारा दुर्व्यवहार की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसका ताजा शिकार हुई है ‘दबंग’ की नायिका सोनाक्षी सिन्हा।

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी 25 नवंबर को मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। सोनाक्षी को देखने के लिए वहाँ पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस होने के बावजूद प्रशंसकों की भीड़ सोनाक्षी के पास पहुँच गई और उन पर कमेंट करने लगी। यह देख सोनाक्षी बेहद घबरा गईं। सोनाक्षी के निजी गार्ड्‍स ने उन्हें किसी तरह कार तक पहुँचाया।

वहाँ पर मौजूद लोगों का कहना है कि सोनाक्षी को छूने की कोशिश भी की गई और लोगों के इस तरह के बर्ताव से सोनाक्षी के आँखों में आँसू आ गए।

No comments:

Post a Comment