Thursday, 15 July 2010

कंगना बनेंगी चिराग पासवान की हीरोइन

कंगना बनेंगी चिराग पासवान की हीरोइन

राजनेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की फिल्म शुरू होने की बात अरसे से की जा रही है, लेकिन अब मामला आगे बढ़ता हुआ लग रहा है। चिराग की पहली फिल्म का नाम होगा ‘वन एंड ओनली’, जिसमें वे स्क्रीन पर एक्टिंग करते हुए नजर आएँगे। चिराग ने भी रितेश देशमुख की तरह राजनीति के बजाय फिल्मों को चुना।

इस फिल्म में चिराग की तीन हीरोइन होंगी, जिसमें से एक कंगना होंगी। सागरिका घाटगे और नीरू बाजवा फिल्म की अन्य दो नायिकाएँ हैं।

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तनवीर खान जो इसके पहले ‘डेडलाइन : सिर्फ 24 घंटे’ बना चुके हैं। कंगना द्वारा इस फिल्म को स्वीकार करना बॉलीवुड में चर्चा का विषय है।

No comments:

Post a Comment