Thursday, 15 July 2010

क्रांतिवीर-द रिवोल्यूशन और मिस्टर सिंह मिसेज मेहता को दर्शकों ने नकार दिया।

न देखा न झांका
पिछले हफ्ते रिलीज क्रांतिवीर-द रिवोल्यूशन और मिस्टर सिंह मिसेज मेहता को दर्शकों ने नकार दिया। मेहुल कुमार क्रांतिवीर की कामयाबी उसके सिक्वल में नहीं दोहरा सके। फिल्म में कोई परिचित और लोकप्रिय न होने से दर्शकों ने रुचि नहीं दिखाई। दूसरी फिल्म मिस्टर सिंह मिसेज मेहता सीमित प्रिंट के साथ शहरों में रिलीज हुई। उचित वितरण और प्रचार की कमी की वजह से इस फिल्म के बारे में दर्शक जान ही नहीं सके। दोनों फिल्मों को कायदे की ओपनिंग तक नहीं मिली। पुरानी फिल्मों में रावण सिनेमाघरों से उतर रही है, जबकि राजनीति अभी तक दर्शकों को लुभा रही है।

-अजय ब्रह्मात्मज

No comments:

Post a Comment