Friday, 16 July 2010

लता को भी भाया मंहगाई डायन खाए

16jul2010 नई दिल्ली। अपनी सुमधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को अभिनेता आमिर खान की नई फिल्म पीपली लाइव का अत्यंत चर्चित गाना मंहगाई डायन खाए जात है खूब भा रहा है।

लता ने ट्विटर पर आमिर खान को इस बेहतरीन फिल्म और गाने के लिए बधाई देते हुए ट्वीट किया, आमिर आपकी नई फिल्म पीपली लाइव का मंहगाई डायन गाना मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे सबसे अच्छा लगा कि आपने लोक गायकों से इतने अलग ढंग का गाना रिकार्ड किया। स्वर कोकिला ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तारीफ करते हुए कहा, आमिर आप हमेशा कुछ नया और अलग प्रयोग करते रहते हैं। आपको और आप की पीपली लाइव टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि आमिर की यह नई फिल्म पीपली लाइव का मंहगाई डायन खाए जात है गाना इन दिनों काफी चर्चा में है। विपक्ष के एक राजनीतिक दल ने भीषण महंगाई से जूझ रही आम जनता की पीड़ा को बताने के लिए इस गाने का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी लेकिन आमिर ने मना कर दिया है।

No comments:

Post a Comment